मैने अपने ही देश भारत में इंदौर शहर को कुछ सालों पहले देखा था और फिर कुछ महीने पहले देखा है l इंदौर शहर में अब साफ सफाई स्वच्छता और सुंदरता के दृष्टिकोण से जमीन आसमान जैसा अंतर है l मुझे इंदौर शहर बहुत ही अच्छा लगा है l वहां मैने पाया है कि हर व्यक्ति में ,चाहे पढ़ा लिखा है, कम पढ़ा लिखा हो, सब्जी वाला है, ठेली वाला है, मजदूर है, ड्राइवर है, वहां के सामान्य लोग है, अपने शहर को साफ सफाई और स्वच्छता के लिए योगदान देने के लिए इच्छुक हैं और गर्व भी महसूस करते हैं l क्यों ना हम सभी फरीदाबाद के निवासी भी इस नेक सामाजिक सामूहिक कार्य के लिए आगे आकर स्वेच्छा से योगदान दें और अपने शहर फरीदाबाद को भी इंदौर की तर्ज पर साफ सफाई और स्वच्छता को अपनाकर एवं प्राथमिकता देकर एक सुंदर शहर बनाएं
ऐसा कहा जाता है कि साफ स्वच्छ एवं सुंदर जगह पर देवता एवं ईश्वर भी निवास करते हैं l
इसी श्रृंखला में बढ़ने के लिए सेक्टर 46 फरीदाबाद में कुछ निवासियों ने आगे आकर स्वेच्छा से निस्वार्थ भाव से आगे आकर सेक्टर 46 को साफ सफाई और स्वच्छता के दृष्टिकोण से फरीदाबाद शहर का एक Model Sector बनाने के लिए तय किया है और इस दिशा में कार्य भी शुरू कर दिया है l
आइए, अपने शहर फरीदाबाद को मिल जुल कर एवं एक दूसरे के आपसी सहयोग से जनता को जागरूक करते हुए तथा सरकारी तंत्र की मदद से साफ स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाएं l
You might also like
