प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से आमजन और युवाओं को मिलेगा नया अवसर : प्रमोद राणा
- अध्यक्ष प्रमोद राणा सहित IIAF पदाधिकारियों ने Rajeev Ranjan, IAS को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया
फरीदाबाद । आज प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के विषय में विस्तृत चर्चा करने हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन FIA Hall में किया गया। बैठक का उद्देश्य योजना की संपूर्ण जानकारी साझा करना तथा इससे संबंधित सुझाव प्राप्त करना था।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में Sh. Rajeev Ranjan, IAS, Principal Secretary, Youth Empowerment & Entrepreneurship Dept., Government of Haryana ने सहभागिता की। उन्होंने उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों एवं सदस्यों के साथ योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा सभी के सुझावों को गंभीरता से सुना।
यह भी पढ़ें
बैठक के दौरान अध्यक्ष प्रमोद राणा (IIAF), सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एच.एस. सेखों एवं ट्रेज़रार देविंदर गोयल द्वारा Sh. Rajeev Ranjan, IAS को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यह विश्वास दिलाया गया कि इस योजना की जानकारी संगठन के सभी सदस्यों, फरीदाबाद के उद्योगपतियों तथा जहाँ तक संभव हो, आम जनमानस तक पहुँचाई जाएगी, ताकि युवाओं और उद्योगपतियों दोनों को इस योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।
