राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीही सैक्टर 08 के प्रांगण में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पं ओमदत्त शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पं ओमदत्त शास्त्री को एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी रोहित कुमार व सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा ओर डां प्रेमचंद योगाचार्य ने पौधा भेंटकर कर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं ओमदत्त शास्त्री ने अनुशासन व शिक्षा एवं आध्यात्मिक संस्कृति यज्ञ के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेमचंद आर्य ने योगा व प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी रोहित कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया की इस सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह सोमवार 15 दिसंबर को होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा ने किया।
यह भी पढ़ें
