एचएसईबी वर्कर यूनियन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन  

फरीदाबाद। एचएसईबी वर्कर यूनियन के पूर्व में घोषित कार्यक्रम अनुसार सब डिवीजन स्तर पर रोष प्रदर्शन के दूसरे दिन हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ) ने फरीदाबाद सर्कल की सभी सब डिवीजन में कर्मचारियों के द्वारा दो घंटे का जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए निगम मैनेजमेंट व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह रोष प्रदर्शन निगम मैनेजमेंट की ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में किया गया । जिसको निगम मैनेजमेंट ने यूनियन से बिना बात किए ही लागू कर दिया है, जो कि बिल्कुल कर्मचारी विरोधी है । जिस का यूनियन के आह्वान पर पूरे प्रदेश में विरोध किया जा रहा है ।

रोष प्रदर्शन के दौरान स्टेट कमेटी के नेता विनोद शर्मा स्टेट चीफ ऑर्गनाइज़र ने बताया कि जो ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जा रही है निगम मैनेजमेंट उसकी पुन समीक्षा करें क्योंकि विभाग के कुशल संचालन हेतु प्रशासनिक दक्षता से अधिक तकनीक की दक्षता एवं अनुभव आवश्यक है। जिसे मौजूदा नीति में पूर्णतया नजरअंदाज किया गया है । यदि यह पॉलिसी अपने वर्तमान स्वरूप में लागू की गई तो इससे विभागीय कार्य कुशलता कर्मचारियों की सुरक्षा मनोबल और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं सभी पर गहरा प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा इसके लिए कर्मचारियों ने दो प्रदर्शन करते हुए सभी एसडीओ को एचएसईबी वर्कर यूनियन की तरफ से अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग हरियाणा सरकार के नाम अपना ज्ञापन सौंपा।

आज के रोष प्रदर्शन में लेखराज चौधरी, सुनील चौहान, परवीन शर्मा, योगेंद्र रावत, पंकज खलेरी, नसीब हिंदुस्तानी, सुरेश डूडी, दिगम्बर लांबा, कुलदीप डागर, देवेंद्र सैनी, मामचंद, महेन्दर, सुभाष, अमरचन्द, मुकेश शर्मा, सत्यवान, दीपक, नरेश, वीरसिंह, जगजीत, नरेंदर, अजय कुमार, सुमित खेडा, सुशील कुमार, गुलशन आदि कर्मचारी नेताओं ने विरोध में भाग लिया।

You might also like