एनसीआर की हवा पर केंद्र का सख्त रुख, एनसीआर में दो साल में 40 फीसदी प्रदूषण घटाने का खड़गटा मास्टर प्लान पेश

फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में लगातार गंभीर होती वायु गुणवत्ता को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर-विशेष कार्य योजनाओं की गहन समीक्षा शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें फरीदाबाद और गुरुग्राम के नगर निगम आयुक्तों ने अपने-अपने शहरों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों और आगामी रणनीतियों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।
बैठक में फरीदाबाद की ओर से नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तैयार किए गए नए साल के एक्शन प्लान को केंद्रीय मंत्री और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में निगम द्वारा किए गए ठोस उपायों के चलते फरीदाबाद में वायु प्रदूषण के स्तर में लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। इसी का परिणाम रहा कि राष्ट्रीय रैंकिंग में फरीदाबाद 47वें स्थान से सुधरकर 19वें स्थान पर पहुंचा।

You might also like