पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत चयन को लेकर विशेष जागरूकता आवेदन कैंप आयोजित
फरीदाबाद । आज हनुमान पार्क सेक्टर 29 में बिजली विभाग (ओल्ड फरीदाबाद) द्वारा पीएम सूर्य घर “मुफ्त बिजली योजना” के अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं आवेदन कैंप आयोजित किया गया।
केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आम नागरिक अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं तथा ₹78,000/- तक की सब्सिडी पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें
यह कैंप बिजली विभाग के JE अमन कुमार के नेतृत्व में लगाया गया जिसमें निवासियों को योजना से संबंधित पूर्ण जानकारी, पात्रता, सब्सिडी प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
सेक्टरवासियों ने कैम्प में पहुंचकर उचित जानकारी ली और
सेक्टर निवासी दीपक यादव, सतीश भारद्वाज, स्वपन घोष, योगेश दत्त, हरपाल त्यागी ने कहा कि ये कैम्प जनहित के लिए है और सरकार द्वारा जनता को जागरूक करते रहना चाहिए।
