करण गोयल बने व्यापार मंडल सराय ख्वाजा के प्रधान

फरीदाबाद। युवा समाजसेवी करण गोयल को व्यापार मंडल, सराय ख्वाजा का प्रधान चुना गया है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बैठक करके सर्व सम्मति से यह फैसला लिया है। अपनी नियुक्ति पर करण गोयल ने शहर के व्यापारियों, दुकानदारों व गणमान्य लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समाज ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और व्यापारियों व दुकानदारों की समस्याओं को दूर करवाने का भरसक प्रयास करेंगे और उनके सुख-दुख में भी सदैव शामिल रहेंगे। करण गोयल ने कहा कि इस क्षेत्र से उनका पुराना नाता रहा है, उनके पिता स्व. सुनील गोयल करीब 17 सालों तक व्यापार मंडल सराय ख्वाजा मार्किट के प्रधान रहे थे और उन्होंने सदैव लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम किया था और अपने पिता के पदचिन्हों पर ही चलते हुए समाज के प्रति अपने नैतिक दायित्व का बखूबी निर्वहन करेंगे।

करण गोयल के प्रधान बनने पर शहर के व्यापारियों, दुकानदारों व गणमान्य लोगों ने उनका फूल मालाओं व मुंह मीठा कराते हुए स्वागत किया। इस मौके पर सुभाष गोयल, अमन गोयल, मदन लाल, बिजेंद्र गोयल, ओमप्रकाश गोयल, सतपाल यादव, विरेंद्र दत्त शर्मा, खेमचंद  शर्मा, विनोद गर्ग, उमाशंकर गर्ग, विजय अग्रवाल, बुद्धप्रकाश तायल, सतीश गर्ग, देवेंद्र यादव, धीरज गोयल, राजेश गर्ग, हरीश गग, गोवर्धन गोयल, रामअवतार गर्ग, सुंदर गर्ग, वैभव गर्ग, उज्जवल गर्ग, प्रमोद गर्ग, होशियार यादव, हिमांशु गर्ग, नरेश गोयल, कालू गर्ग, मनोज गोयल, संजय गर्ग, सोनू मंगला, मनीष सोनी, रविन्द्र यादव इत्यादि ने करण गोयल को अग्रवाल सभा का प्रधान चुने जाने पर बधाई दी।

You might also like