सूरजकुंड मेला घुमाने में पर्यटकों का स्मार्ट साथी बनेगा ‘मेला साथी’ ऐप, गूगल प्ले स्टोर से करे डाउनलोड

फरीदाबाद । सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला घूमने आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से ‘मेला साथी’ ऐप का शुभारंभ किया गया है। इस ‘मेला साथी’ ऐप के जरिए पर्यटकों को मेले से जुड़ी हर जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। इससे देश-विदेशों से मेले में पहली बार अपने वाले पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। दरअसल, सूरजकुंड मेले में हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं। इनमें अनेक पर्यटक ऐसे होते हैं जो पहली बार मेला आते हैं। उन्हें यह पता नहीं होता है कि मेले के टिकट कितने के हैं। किस स्टॉल की क्या खासियत है। थीम स्टेट की क्या खासियत है। मेला साथी ऐप के जरिये पर्यटकों को स्टॉलों की लोकेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय, कलाकारों और शिल्पकारों का परिचय, खान-पान जोन, पार्किंग व्यवस्था, आपात सेवाएं और अन्य सुविधाओं की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं।

You might also like