आत्म निर्भर भारत का ऐतिहासिक बजट : गोल्डी अरोड़ा
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने आम बजट को बताया सर्वजन हितैषी
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा ने आज केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को सर्वजन हितैषी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के विकास में नींव का पत्थर साबित होगा और बजट से देश विश्व में आर्थिक रूप से उन्नति और तरक्की करेगा। यहां जारी प्रेस बयान में गोल्डी अरोड़ा ने बजट को जनता की उम्मीदों के अनुरूप बताया और कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखता है, जिसमें रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण पर खास फोकस है।
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि बजट में मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आईटी सर्विसेज और डेटा सेंटर्स को लेकर किए गए ऐलानों को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे रोजगार और स्टार्टअप को नई ताकत मिलेगी, वहीं रेलवे के लिए 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को बड़ा कदम बताया। श्री अरोड़ा ने कहा कि यह युवा शक्ति बजट है। इस बजट में जो प्रावधान किए गए हैं, उससे अलग-अलग सेक्टर्स में लीडर्स, इनोवेटर्स और क्रिएटर्स तैयार होंगे। इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों के भारत को साकार करने वाला बजट है और इस आम बजट में हर वर्ग के उत्थान का ध्यान रखा गया है।
