केंद्र सरकार का बजट सर्व समावेशी है: राजेश नागर

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने केंद्र सरकार के बजट को सर्व समावेशी बताया है। उन्होंने कहा कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सभी वर्गों के उत्थान के लिए पेश किया गया है, जिसके नतीजे भारत की समृद्धि के रूप में सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि आज के बजट घोषणा के बाद मनरेगा के लिए एक लाख 51 हजार करोड रुपए की घोषणा देश के किसान मजदूर वर्ग के लिए बड़ी सौगात होगी। इसके साथ अनेक मेडिकल कॉलेज बनाए जाने सहित आयकर ढांचे में सरलता लाने के लिए किए गए प्रयास बेहद सराहनीय हैं। इसके साथ अनेक गंभीर रोगों से जूझ रहे लोगों के लिए भी बड़ी घोषणा की गई है। उनकी दवाओं की इंपोर्ट ड्यूटी में भारी कटौती की गई है जिससे इलाज कराना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही घोषित आय और संपत्ति की घोषणा करने वालों का भी सरकार ने खुले दिल से स्वागत किया है। सरकार का मानना है की किन्हीं कारणों से अपनी संपत्ति और आय की घोषणा न कर पाने वाले व्यक्ति टैक्स देकर सुकून की जिंदगी जी सकते हैं।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि इस बजट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिसका हम सभी को स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का नया टैक्स जनता पर नहीं लगाया गया है बल्कि हर क्षेत्र में पहले से अधिक छूट दी गई है, पहले से अधिक सरलता इस बजट की खासियत कही जाएगी।

You might also like