खेलों के आयोजनों से युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है: रघूप्रताप सिंह

रघूप्रताप सिंह ने खिलाडिय़ों को भेंट की 51 हजार रूपये की सहयोग राशि

फरीदाबाद। गांव नेकपुर में ओपन कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र रघूप्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर गांव नेकपुर के मौजिज लोगों ने एवं ओपन कबडडी प्रतियोगिता के आयोजकों ने रघूप्रताप सिंह का फूल मालाओं एवं पगड़ी बांध कर भव्य स्वागत किया। रघुप्रताप सिंह ने ओपन कब्बडी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों से हाथ मिला कर उनका हौंसला अफजाई की और खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजनों से युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है साथ ग्रामीण अंचलों से प्रतिभाएं निकल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं। इस दौरान श्री रघूप्रताप सिंह ने खिलाडिय़ों को 51 हजार रूपये की सहयोग राशि भेंट की। ओपन कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन रविन्द्र पहलवान द्वारा किया गया । इस अवसर पर शेखर सरपंच, अमर , भगत सिंह ,रविन्द्र पहलवान सहित सैकड़ों की तदाद में मौजिज लोग उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.