सशक्त बूथ, सुदृढ़ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है : फणीन्द्रनाथ शर्मा
संगठन महामंत्री ने फरीदाबाद के मंडलों में प्रवास कर मंडल और बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका बूथ स्तर का मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि हर बूथ सक्रिय और सशक्त होगा तो संगठन भी मजबूत होगा और सरकार की जनहितकारी नीतियां अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य संकल्पबद्ध होकर करें। संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने रविवार को फरीदाबाद जिले के चार मंडलों में प्रवास कर संगठनात्मक गतिविधियों की व्यापक समीक्षा की तथा मंडल एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने बसंतपुर मंडल अध्यक्ष गौरव चौधरी, अजरौंदा मंडल अध्यक्ष शुभांकित गुप्ता, सीही मंडल अध्यक्ष महेश कुमार और सूरजकुंड मंडल अध्यक्ष आनंद कश्यप व मंडल प्रभारियों के साथ बैठक विस्तृत चर्चा की और मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्तिकेंद्र प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, बसंतपुर मंडल प्रभारी विनोद गुप्ता, सीही मंडल प्रभारी सीमा भारद्वाज, सूरजकुंड मंडल प्रभारी सुनील कुमार, अजरौंदा मंडल प्रभारी हरेन्द्र भड़ाना,पार्षद कुलदीप साहनी,नरेश नम्बरदार, वजीर सिंह डागर, मनीष छोंकर भी उपस्थित रहे ।
फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रमुख और कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी हैं। नियमित संवाद, समन्वय और सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर पर बैठकें कर कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क रखने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मंडलों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार जनहित में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा का मार्गदर्शन मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और शक्तिकेंद्र प्रमुखों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।