निशुल्क नेत्र जांच शिविर में हुई 257 लोगों की जांच, दस मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित

फऱीदाबाद। ह्यूमन लीगल एड एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन (रजि.) द्वारा आयोजित तारा नेत्रालय, फरीदाबाद के सहयोग से ब्लूमिंग किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूड कालोनी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में कुल 257 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें कई ऐसे मरीज भी पाए गए जिनका त्वरित उपचार आवश्यक थी। ब्लूमिंग किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक राजेंद्र शर्मा ने तारा नेत्रालय की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि संस्थान ने नि:स्वार्थ भाव से गुणवत्ता वाली नेत्र सेवा प्रदान की। तारा नेत्रालय की टीम ने मौके पर प्राथमिक परीक्षण किए और लगभग 10 मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) के गंभीर मरीजों को तत्काल ऑपरेशन के लिए तारा नेत्रालय, फरीदाबाद में रेफर किया गया।

रामेश्वर अस्पताल के प्रभारी ने भी आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के कमजोर वर्ग के लिए जीवन बदल देने वाले साबित होते हैं। उन्होंने विशेष रूप से ह्यूमन लीगल एड एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन के संस्थापक अनुराग शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राधिका बहल, उपाध्यक्ष मनोज राजपूत, कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार तथा अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया, जिनकी सक्रियता और समर्पण के कारण यह शिविर संभव हो पाया। ब्लूमिंग किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि स्कूल परिसर में समुदाय के लिए इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सहयोगात्मक कार्यक्रमों की आशा जताई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.