कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने छात्राओं संग मनाया रक्षाबंधन, ‘विकसित भारत 2047’ में युवाओं की भूमिका को सराहा

फरीदाबाद। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में राजकीय स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के साथ हर्षोल्लास से यह पर्व मनाया। इस दौरान छात्राओं ने मंत्री को राखी बांधी, जिस पर विपुल गोयल ने उन्हें उपहार दिए और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ का जो संकल्प लिया है, उसकी नींव देश के युवा ही हैं। युवाओं को सही दिशा देकर इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी भाजपा सरकार की नीतियों पर पूर्ण विश्वास जता रही है।

विधानसभा में काले कपड़े पहनकर विरोध जताने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस मुद्दे के ऐसा व्यवहार करना लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा के खिलाफ है। विपक्ष को केवल फोटो खिंचवाने के बजाय सदन में सकारात्मक चर्चा करनी चाहिए। वहीं, गुरुग्राम में वॉटर लॉगिंग पर उन्होंने स्पष्ट किया कि मात्र 3 घंटे में 200 एमएम बारिश के बावजूद 5-6 घंटे के भीतर पानी की निकासी करा दी गई और शेष समस्याओं को भी जल्द दुरुस्त किया जा रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.