सफाई कर्मचारियों ने कराया सामूहिक मुंडन, बोले मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा विरोध

फरीदाबाद।  नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल के 30 वें दिन सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करवाते हुए निगम कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन करवाकर सरकार पर लगाए कर्मचारियों को डराने धमकाने के गंभीर आरोप 5 सितंबर 2026 को निकाय मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय का घेराव करेंगे। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला के वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया ने कि एवं संचालन आडिटर लक्ष्मण परचा ने किया आज नगर निगम के 30 वे दिन की हड़ताल को अपना समर्थन देने आए  इंकलाबी मजदूर केंद्र के नेताओं में संजय मौर्य,  रंजना, खीमानंद जोशी ने सफाई कर्मचारियों का समर्थन कर क्रांतिकारी गीत गाकर सरकार को चेताया और कहा कि सरकार जल्द से जल्द सफाई कर्मियों की हड़ताल पर संज्ञान ले अन्यथा हरियाणा का सभी फैक्टरी मजदूर सफाई कर्मचारी के समर्थन में आंदोलन करेगा  आज के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य के उप महासचिव सुनील चिंडालिया,जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया,

दलीप बोहोत, अनिल चिंडालिया, बलबीर बालगुहेर ने सरकार द्वारा दी गई धमकी की 5 सितंबर तक कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो अन्यथा सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी नेताओं ने सरकार के आदेश का खुले मंच पर  खंडन किया और कहा कि हरियाणा का पालिका परिषद निगमों का कर्मचारी सरकार की किसी भी धमकी से नहीं डरेगा जब तक सरकार इस हड़ताल का  बैठकर समाधान नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी है इस हड़ताल का हल संवाद है दमन नहीं एक तरफ सरकार हड़ताल खत्म करने का झूठा बयान जारी कर रही दूसरी तरफ गरीब बेबस सफाई कर्मचारीयो पर पुलिसिया कार्यवाही कर रही और अग्निशमन के कर्मचारियों को सस्पेंड और बर्खास्त करने का काम कर रही है  सरकार कान खोल कर सुन ले हरियाणा का हड़ताली कर्मचारी अब करो या मरो की स्थिति में है सरकार चाहे कोई भी हथकंडा अपना ले अब हम पीछे नहीं हटेंगे  यह न्याय की लड़ाई है जिससे हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, सचिव कामरेड वीरेन्द्र डंगवाल राज्य उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य सचिव अनूप चिंडालिया कमला राज्य उपाध्यक्ष , राज्य सचिव अजय शास्त्री जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया  जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल,   राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुडिय़ा सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन  सौरभ श्रीवास्तव सचिव प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान हृढ्ढञ्ज जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह  नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया  श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया  राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल, महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना फूलवती विनीता आदि उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.