फरीदाबाद में 4 अक्टूबर को सजेगा हिमाचली संस्कृति का रंग

फरीदाबाद। हिमाचल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आगामी 4 अक्टूबर 2026 को नंबर-4 NIT फरीदाबाद कम्युनिटी सेंटर में भव्य हिमाचली सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत, लोकनृत्य और विभिन्न हिमाचली परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिलेगी।

आयोजकों के अनुसार, समारोह में हिमाचल प्रदेश के सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है।

कार्यक्रम में सतपाल राणा, चेयरमैन पी. डी. शर्मा, प्रधान वेद प्रकाश, बाली राम शर्मा, राजेन बल्होत्रा, संजय शर्मा और बृजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों के उपस्थित रहने की उम्मीद है।

समारोह का उद्देश्य फरीदाबाद में रह रहे हिमाचली समुदाय को अपनी लोक संस्कृति, कला और परंपराओं से जोड़ना और नई पीढ़ी तक हिमाचली विरासत को पहुंचाना है। आयोजकों ने सभी हिमाचली परिवारों और संस्कृति प्रेमियों से समारोह में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.