प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ा है देश का युवा : तरुण भंडारी
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रुप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद के गौंछी स्थित ब्लू वल्र्ड क्रिकेट ग्राउंड में नमो क्रिकेट लीग-2026 का आयोजन किया गया। रविवार को लीग के दूसरे दिन मुख्यातिथि के रुप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनैतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने शिरकत करते हुए खिलाडिय़ों से हाथ मिलाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा, युवा समाजसेवी पारस राय व उनकी टीम ने श्री भंडारी का कार्यक्रम में पहुंचने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया।
खिलाड़ियों का हौसला अफज़़ाई करते हुए मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार एवं भाजपा नेता तरुण भंडारी ने कहा कि पूरे देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और नशे से दूर करने के लिए जागरुक करना है क्योंकि नशा एक सामाजिक बुराई है और हमें अपने युवा वर्ग को इसकी चपेट में आने से बचाना है।
तरुण भंडारी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनावों में तीनों पदों पर एबीवीपी प्रत्याशियों की जीत पर कहा कि देश का युवा पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है और इन चुनावों के परिणामों ने 2029 के लोकसभा चुनावों का भी ब्लू प्रिंट विपक्षियों को दिखा दिया है। आज विपक्ष खाली हाथ है, उसके पास सरकार को घेरने का कोई मुददा ही नहीं बचा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार अपने हर वायदे को पूरा करके लोगों को बेहतर सुशासन उपलब्ध करवा रही है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा को समर्पित किए हैं। भाजपा इस अभियान को केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से जोडकऱ नहीं देख रही, बल्कि इसे सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का पर्व मानकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो प्रभारी एवं युवा समाजसेवी पारस राय ने बताया कि यह नमो क्रिकेट लीग चार राज्यों में आयोजित की जा रही है और फरीदाबाद में 92 टीमें इस लीग मे भाग ले रही है। चार दिन तक चलने वाली इस लीग में एक विजेता टीम चंडीगढ़ जाएगी, जहां इस लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर मनीष बत्रा, हेमंत ऐरी, कपिल केला, आशीष माटा, सागर दुआ, धु्रव कुमार, मनन और सनकी सहित अनेकों युवा मौजूद रहे।