मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद में निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग जांच शिविर का आयोजन, 85 लोगों ने कराई जांच

फरीदाबाद। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद की ओर से रविवार को सेक्टर-17 स्थित न्यूरोमोशन में नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग चेकअप कैंप आयोजित किया गया। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर के दौरान हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं की जांच के साथ निःशुल्क ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और बीएमआई की जांच की गई।

विशेषज्ञों ने जांच के दौरान मरीजों की समस्याओं को समझकर उन्हें उपचार, व्यायाम और जीवनशैली से संबंधित जरूरी सुझाव भी दिए। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 85 लोगों ने जांच कराई। कैंप में पहुंचे लोगों को हड्डियों और जोड़ों में दर्द, अकड़न, चलने-फिरने में परेशानी सहित अन्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया।

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद के क्लीनिकल डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक्स एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लगातार रहने वाले दर्द या जोड़ों से जुड़ी समस्या को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह से समस्या का सही उपचार किया जा सकता है।

डॉक्टर अनुराग ने बताया कि आजकल लंबे समय तक बैठकर काम करने, शारीरिक गतिविधियों की कमी, बढ़ते वजन और बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र में भी कमर, गर्दन, घुटनों और अन्य जोड़ों में दर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं। वहीं, उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियोआर्थराइटिस, हड्डियों की कमजोरी और अन्य मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है इसलिए समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.