जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी में एनसीसी और सोशल वर्क विद्यार्थियों के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम

फरीदाबाद। जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने एनसीसी विभाग के सहयोग से बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम विभाग की ‘वीकली स्किल बूस्ट सीरीज’ के तहत विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल मैदान में हुआ। कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर, आर्मी विंग डॉ. महेश चंद और विद्यार्थियों के इंस्ट्रक्टर सहिज ने विद्यार्थियों को एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल के महत्व की जानकारी दी।

इस दौरान योग और विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कक्षा के बाहर व्यावहारिक अनुभव हासिल करना जरूरी है। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और अनुशासन की भावना को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर डॉ.अखिलेश त्रिपाठी और डॉ.नरेंद्र ढुल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.