जिला बार प्रधान बॉबी रावत का अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी ने किया स्वागत
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विवेक रावत उर्फ बॉबी रावत का मंगलवार को कोर्ट परिसर में अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने गुलदस्ता, शॉल एवं मिठाई भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई अधिवक्ताओं को सम्मान-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बार के उपप्रधान सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अंकित नागर, पूर्व महासचिव नरेंद्र शर्मा, अनिल गुप्ता, सर्वेश कौशिक सहित कई अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। डॉ. मोहन तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक दायित्व निभाने के साथ समाजसेवा और जनहित के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ऐसे अधिवक्ताओं का सम्मान उनके अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने का माध्यम है।
बार प्रधान बॉबी रावत ने अधिवक्ता डॉ. मोहन तिवारी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अच्छे कार्य करने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित करना प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन तिवारी स्वयं पौधारोपण एवं पौधा वितरण, संविधान की पुस्तकों के वितरण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने सम्मानित अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की समाज के प्रति भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अधिवक्ता कुनाल कांत शर्मा, राजेंद्र शर्मा, दुर्गेश पंवार,आशीष, विकास, शिवराम, मुकेश, शैलेश सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।