अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में एसआईआर-2026 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बल्लभगढ़ । अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के चुनावी साक्षरता क्लब के द्वारा 21 सितंबर 2026 को एसआईआर-2026 ( विशेष गहन पुनरीक्षण ) के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम महाविद्यालय और अग्रवाल विद्याप्रचारिणी सभा के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुप्ता और महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता जी और महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य सी.एस. वशिष्ठ के दिशा निर्देशन में किया गया |

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता पंजीकरण तथा चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एसआईआर-2026 की प्रक्रिया एवं इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य विवरण जांचने तथा पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं की भूमिका के बारे में भी बताया गया। उन्हें अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा चुनावी प्रक्रिया में जिम्मेदारीपूर्वक भाग लेने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता सूची एवं पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान किया गया।

चुनावी साक्षरता क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। यह कार्यक्रम डा. रितु संयोजक चुनावी साक्षरता क्लब और डा. गीता त्रिपाठी के सहयोग से संपन्न हुआ|

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.