अग्रवाल कॉलेज में सामाजिक सरोकार के साथ आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
फरीदाबाद। रक्तदान है पाणी पूजा,इसके जैसा दान न दूजा के सन्देश को पूर्ण करने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर को रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस और अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लाला रतन सिंह गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आत्मिक शांति के लिए हवन एव रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष,अग्रवाल कॉलेज, गर्वनिंग बॉडी) सम्मानित अतिथि रोटेरियन पवन गुप्ता(परियोजना अध्यक्ष) रोटेरियन श्री सीए श्याम कंकानी (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस) रोटेरियन सौरभ गुप्ता(सचिव रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस) रोटेरियन सीए जितेंद्र वाधवा (कोषाध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस) श्री उमेश , श्री अनिल सिंगला ,श्री राजीव गुप्ता ,श्री अरुण जैन ,श्री मोहन बंसल भी उपस्थित रहे। श्री दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव,अग्रवाल कॉलेज गर्वनिंग बॉडी) की सदप्रेरणा से सामाजिक कल्याण हेतु युवाओं को रक्तदान महादान के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।
अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सी.एस वशिष्ठ के नेतृत्व में इस रक्तदान शिविर से पूर्व दिनांक 28.09.2026 को विद्यार्थियों के लिए हीमोग्लोबिन जांच शिविर भी लगाया गया था। दीप प्रज्वलन की पावन पम्परा से आरम्भ हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी का अभिवादन करते हुए नैतिकता से भरी कहानी के माध्यम से रक्तदान का महत्व बताया और इसे गुप्त एवं अनमोल दान बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में बेहतरीन वातावरण देना ही उनकी प्राथमिकता है जिससे उनकी हीनभावना को दूर किया जा सके। रोटेरियन पवन गुप्ता ने कहा कि रक्तदान धर्म जाति से नही बना बल्कि यह मानवता की सेवा है। इनके साथ ही रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के अन्य सदस्य रोटेरियन दीपक प्रसाद गुप्ता, रोटेरियन अरुण बजाज, रोटेरियन शशिकांत मून्धाला, रोटेरियन सुरेश अग्रवाल एवं रोटेरियन राकेश बंसल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही 7 रक्तदान शिविर के संयोजक डॉ संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में न केवल विद्यार्थियों ने बल्कि प्रवक्ताओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया। 421 रजिस्ट्रेशन किए गए एवं योग्यता के आधार 167 यूनिट रक्त इक_ा किया गया।