स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षाविद समाजसेवी सन्तसिहं हुड्डा सम्मानित हुए
सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के प्रधान समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व रक्तदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, जलसंरक्षण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यो में बढ़ – चढ़ कर निरंतर समाजसेवा के लिए स्वतंत्रता दिवस के समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित करते हुए स्थानीय विधायक पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार मूलचंद शर्मा, महामंत्री गोपाल शर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष सोहनपाल छोक्कर, चैयरमेन हुकुम सिंह भाटी, पुलिस उपायुक्त प्रतीक अग्रवाल, एसडीएम मयंक भारद्वाज, एसीपी अशोक वर्मा, एसीपी अशोक, एसीपी रवि खुडिंया, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी ने कहा कि सन्तसिहं हुड्डा एक अच्छे शिक्षक के साथ – साथ एक अच्छे समाजसेवी है।
विधायक ने कहा कि जनमानस में शिक्षा व समाजसेवा की अलख जगाने का काम कर रहे है संस्कृत शिक्षक समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा । इससे पहले भी अनेक बार शिक्षा के क्षेत्र में व समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए ब्लाक, जिला, राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित हो चुके सन्तसिहं हुड्डा। इस अवसर शहर के सभी पाषर्द, गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व जनहित सेवा संस्था की टीम विशेष रूप से मौजूद रहे।