5 बच्चों के साथ पति-पत्नी नहर में कूदे, मौत:7 शव निकाले गए, 6 लोगों के हाथ एक-दूसरे से रस्सी से बंधे थे

राजस्थान में जालोर जिले के सांचौर में बुधवार दोपहर पति-पत्नी ने अपने 5 बच्चों के साथ बुधवार नर्मदा नहर में छलांग लगा दी। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। छह लोगों के हाथ एक दूसरे से रस्सी में बंधे हुए थे। एक 9 साल के बच्चे का शव अलग शाम करीब 4 बजे मिला था। शेष छह लोगों के शव शाम करीब साढ़े छह बजे मिला है। घटना करीब ढाई बजे की है।

जानकारी के अनुसार, हेल्प लाइन 101 अभय कमांड जालोर को भंवर सिंह राजपूत निवासी गलीपा ने सूचना दी कि शंकरा का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। वह गुस्से में पत्नी और बच्चों के साथ घर से निकलकर सिद्धेश्वर पहुंचा। बच्चों में 3 लड़कियां और 2 लड़के साथ थे। इन सभी के कपड़े नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल के पास पड़े मिले।

सांचौर सीओ रूपसिंह इंदा ने बताया कि प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि पति-पत्नी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों अपने पांचों बच्चों के साथ मंगलवार को ही घर से निकल गए थे। पुलिस को बुधवार को सूचना मिली है। एक लड़के का शव मिल गया है। शेष की तलाशी जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही जालोर जिला मुख्यालय से कलेक्टर निशान्त जैन और एसपी किरण कंग सिद्धू भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है।

नाम नहीं छापने की शर्त पर दंपती के एक करीबी ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। सोमवार को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया था। मंगलवार को दंपती बच्चों के साथ घर से गायब हो गए थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.