ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित राजीव कॉलोनी के ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ की खूब तालियां बटोरीं।

विद्यालय क विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों में देशप्रेम, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन हर प्रसाद शर्मा, वाइस चेयरमैन मनोज शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी कृति शर्मा तथा हेडमिस्ट्रेस सोनी रानी सहित शिक्षकगण, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.