भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक

जिला कांग्रेस कमेटी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

फरीदाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी नेताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने ओल्ड फरीदाबाद राजीव चौक स्थित पार्क में लगी स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ  करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है।

इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया। जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में राजीव गांधी के सहयोग को नकारा नहीं जा सकता, आज भारत देश जो उन्नति के शिखर पर पहुुंचा है, उसकी नींव राजीव गांधी द्वारा ही रखी गई थी।

श्री कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में जुटे है और उन्नत भारत निर्माण में अपना योगदान दे रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस देश के विकास के लिए सदैव समर्पित रही है और समर्पित रहेगी। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर विनोद कौशिक, संगठन महासचिव अशोक रावल पूर्व पार्षद राजेंद्र चपराना, अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष डा.सौरभ शर्मा, मनोज अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, ललित बंसल, राकेश चपराना, सुरेश बेनीवाल, एडवोकेट अनुज शर्मा, एन.के. शर्मा, विकास फागना, प्रेम यादव, श्याम, हब्बन खान, आजाद कुरैशी, मुख्यतार, अर्जुन सैनी, संजय शर्मा, वीरेन्द्र चंदीला, डा. एच.पी. माहौर, प्रशांत कौशिक एडवोकेट, सतेन्द्र, मंगत शर्मा, मनीष बौद्ध आदि मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.