कबड्डी युवाओं में अनुशासन, साहस और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : राजन मुथरेजा

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंच खिलाडिय़ों को किया प्रोत्साहित

फरीदाबाद। महादेव कबड्डी क्लब, एसजीएम नगर की ओर से सेक्टर-48 स्थित मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कबड्डी केवल एक खेल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान है। यह खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, साहस, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करता है। राजन मुथरेजा ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को खेलों से जोडऩा बेहद जरूरी है। खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ उन्हें नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कबड्डी ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता के साथ उसकी मानसिक मजबूती, एकाग्रता, फुर्ती और निर्णय लेने की क्षमता की भी परीक्षा होती है।

उन्होंने कहा कि भारत में कबड्डी का गौरवशाली इतिहास रहा है और आज यह खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है। ऐसे में हमें अपने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं नई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतरीन मंच हैं। इससे खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढऩे का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में खेल संस्कृति को मजबूत करने में अहम योगदान देते हैं। इस दौरान प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के सदस्यों सोनू मोर, पिंटू तिवारी, मोंटू सिंह, रविन्द्र डंका, लाला पहलवान बडौली, विक्रम जुलानी, अर्पित गुरुग्राम एवं सेक्टर-48 के गणमान्य लोगों ने राजन मुथरेजा पगड़ी बांधकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर तुषार मेहंदीरत्ता, सुनील भाटिया, जितांशु चावला, सुरेंद्र जांगड़ा, ओमप्रकाश गौड़, धमीर मथुरेजा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.