लखन सिंगला हरियाणा कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य नियुक्त

फरीदाबाद। लोकसभा चुनावों में हरियाणा की पांच सीटों पर अप्रत्याशित जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस हाईकमान विधानसभा चुनावों की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुट गई है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला को कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

पार्टी द्वारा इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर श्री सिंगला ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया व सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी तत्परता से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

लखन सिंगला ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार से हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने पांच सीटों पर विजयी पताका फहराया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के जुमलों और झूठ को पूरी तरह से नकार दिया और यह जनादेश दे दिया है कि आने वाले समय में हरियाणा से भाजपा का बिस्तर बंधने वाला है और कांग्रेस के रूप में जनता अपनी सरकार चुनने का संकल्प ले चुकी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में हरियाणा प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर यह मेनिफेस्टो कमेटी छत्तीस बिरादरी के हितों के लिए योजनाएं बनाएं, जिसमें कमेटी के सभी सदस्य अपनी राय व सुझाव रखेंगे, जिसके आधार पर कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

You might also like

Comments are closed.