मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ मनाया
फरीदाबाद । पिछले तीस सालों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में लगे मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क और लॉन में एक शानदार पार्टी रखी।
इस कार्यक्रम में मैजिक शो, गेम्स, स्वादिष्ट खाना और सभी के लिए तोहफ़े शामिल थे। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के अलावा, आर्य कन्या सदन की लड़कियों और बौद्धिक रूप से अक्षम बच्चों को भी बुलाया गया था।
यह भी पढ़ें
इस मौके पर डॉ. सुरेश अरोड़ा, विशेष खुराना, दिनेश रघुवंशी, मनोहर पुन्यानी, अनीता जैन, तुलसी दास मेहंदीरत्ता, किरण गिरधर, विपिन, सुरेंद्र जैन, जे.के. भाटिया, सुरेंद्र डुडेजा, नंद प्रकाश, रणबीर शर्मा, श्याम बीर शर्मा, हरप्रीत कौर, और रेणु राजन भाटिया मौजूद थे।
‘फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया’ के जनरल सेक्रेटरी रवींद्र डुडेजा ने सभी को इस बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चो के चहेरे पर ख़ुशी देखते ही बनती थी।