निगम कर्मचारियों ने समाधान शिविर में पहुंचकर किया महापौर का घेराव
फरीदाबाद। नगर निगम हड़ताल के कर्मचारियों ने समाधान शिविर में जाकर किया फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का घेराव शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया । नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल के 19वे दिन सफाई कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया । आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया संचालन आडिटर लक्ष्मण परचा ने किया। विरोध सभा के बीच में भारी बारिश के दौरान सूचना मिलने पर सभी हड़ताली कर्मचारी नगर निगम कांफ्रेंस हाल में चल रहे समाधान शिविर में जलूस बनाकर किया फरीदाबाद की महापौर का घेराव आक्रोशित कर्मचारियों मेयर के सामने जमकर लगाए हरियाणा सरकार मुरादाबाद के नारे निगम की महापौर ने हड़ताली कर्मचारियों के पास आकर उनसे बात की और कहा कि मैने मंत्री जी से बात करी है जल्द ही हड़ताल का समाधान होगा।
हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य के उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान दलीप बोहोत, राज्य सचिव अनूप चिंडालिया, बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, अनिल चंडालिया जिला सचिव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को कोर्ट का बहाना बनाकर पक्का नहीं करना चाहती है पालिका रोल के कर्मचारियों को 58 साल की नौकरी की गारंटी देना चाहती है जो आज तक भी सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों भी नहीं दी है संघ सरकार की इस झूठी गारंटी का विरोध करता है हरियाणा में सभी पालिका परिषद निगमों के कच्चे कर्मचारियों को सरकार एक कलम से पक्का करे जब तक कच्चे कर्मचारी पक्के नहीं तब तक यह हड़ताल किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगी ।
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा कमला राज्य उपाध्यक्ष , राज्य सचिव अजय शास्त्री बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुडिय़ा सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारीरणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन सौरभ श्रीवास्तव सचिव प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान हृढ्ढञ्ज जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल, महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना फूलवती विनीता आदि उपस्थित रहे।