नवजोत सिद्धू कल जेल से रिहा होंगे, ट्वीट पर दी जानकारी

पंजाब कांग्रेस के पूर्व चीफ नवजोत सिंह सिद्धू 1 अप्रैल को रिहा होंगे। सिद्धू के ट्विटर पेज पर शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है। सजा के दौरान कोई छुट‌्टी न लेने का नवजोत सिंह सिद्धू को यह बेनिफिट मिल रहा है उन्हें रोडरेज केस में 19 मई 2022 को एक साल कैद की सजा सुनाई गई थी। सिद्धू 20 मई 2022 को जेल गए थे।

कैदियों को मिलता है सामान्य छूट का लाभ

सिद्धू की सजा 19 मई को पूरी हो रही है, लेकिन छुट्टियों के चलते उन्हें पहले ही रिहा कर दिया जाएगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, NDPS और संगीन जुर्मों के अलावा एक महीने में सौंपे गए काम और कैदियों के आचरण के आधार पर 4 से 5 दिन की छूट दी जाती है। इसके अलावा कुछ सरकारी छुटि्टयों का फायदा भी कैदी को मिलता है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पूरी सजा के दौरान एक बार भी छुट्‌टी नहीं मांगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.