कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
फरीदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार नेताजी और युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी को पुलिस ने उस समय हाऊस अरेस्ट कर लिया, जब वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सुबह-सवेरे ही कई पुलिस कर्मचारी अनिल नेताजी के निवास पर पहुंच गए और उन्हें दिल्ली नहीं जाने दिया। अनिल नेताजी ने पुलिस कर्मचारियों से कहा कि वह उन्हें हाउस अरेस्ट कर ले परंतु उनके बेटे गौरव चौधरी को जाने दे परंतु पुलिस ने उनकी एक न मानी और दोनों को ही रोक लिया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी ने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से तानाशाही है क्योंकि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है, लेकिन इस तरह से उनके हौंसले पस्त नहीं होने वाले बल्कि और बुलंद होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनभावनाओं को कुचलने में लगी है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जनता आने वाले समय में इस सरकार को सत्ता से बाहर कर इन्हें इनकी औकात दिखाएगी। इस मौके पर कांग्रेसी नेता पुरसोतम लाल, विवेक, मोहित, रामगोपाल, पीयूष इत्यादि मौजूद रहे।