पंचकूला। हरियाणा राजा बाल कल्याण परिषद की अमानत महासचिव श्रीमती रंजीता मेहता ने कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। रंजीता मेहता ने कहा कि नायब सिंह सैनी पार्टी के पुराने नेता हैं और लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं । उनके अनुभव का आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा। उन्होंने सैनी की नियुक्ति पर पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया। साथ ही रंजीता मेहता ने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष रहे श्री ओमप्रकाश धनखड़ को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर ओमप्रकाश धनखड़ के संगठन कौशल से आने वाले समय में पार्टी को मजबूती और सफलता मिलेगी।
Comments are closed.