फरीदाबाद की बेटी सिया सोरौत ने नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, हरियाणा का बढ़ाया मान।
फरीदाबाद। राहुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा सिया सोरौत ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 नवंबर 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो टूर्नामेंट के सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा और फरीदाबाद का नाम रोशन किया।
सिया की इस शानदार उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे शहर में खुशी की लहर है।
बेटियां किसी से कम नहीं होतीं, बस उन्हें आगे बढ़ने का अवसर और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। बेटी को आशीर्वाद दें और उसके सपनों को उड़ान दें।