सतयुग दर्शन विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में किया द्वितीय स्थान प्राप्त
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारी विनय गुप्ता, प्रियंका सिन्हा, नंदकिशोर अग्रवाल, लोकेश गर्ग, नरेंद्र बंसल, मंजू यादव, सुनैना मिश्रा, हीरेंद्र कुमार लुधानी एवं दीपेंद्र कांत प्राचार्य संगीत कला केंद्र एवं अरुण कुमार शर्मा उपस्थित रहे l
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिंदी समूहगान एवं संस्कृत गीत प्रस्तुत किए। इसमें हिंदी समूहगान एवं संस्कृत समूहगान की प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चे देशभक्ति, आध्यात्मिकता, मानवीय मूल्यों और भारतीय परंपराओं से जुड़े गीतों के माध्यम से जीवन को मूल्यों से भरपूर करेंगे ll
माधव शाखा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में सामूहिकता, अनुशासन, सहयोग और संस्कारों के विकास का एक सार्थक प्रयास है। समूहगान बच्चों को एक साथ मिलकर कार्य करने, एक-दूसरे का सम्मान करने तथा संगीत के माध्यम से सकारात्मक संदेश समाज तक पहुँचाने की प्रेरणा देता है।
प्रतियोगिता में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर 29 ने प्रथम स्थान एवं सतयुग दर्शन विद्यालय द्वितीय स्थान तथा ए वी एन हाई स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
इस अवसर पर प्राचार्य दीपेन्द्र कांत ने सभी अतिथियों को सतयुग दर्शन वसुंधरा के विषय में परिचित कराया कि किस प्रकार वसुंधरा में ध्यान कक्ष से मानवता का प्रचार-प्रसार एवं संगीत कला केंद्र, सतयुग दर्शन विद्यालय, बी एड कालेज, बी टेक कालेज आदि समाज को बेहतर बनाने की महत्वपूर्ण पहल है।