52-वर्षीय मरीज़ के पेट से 37-से.मी. आकार का ट्यूमर निकालने के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल फरीदाबाद में की गई सफल सर्जरी
ट्यूमर के आकार और बाएं गुर्दे एवं यूरेटर (मूत्रवाहिनी) समेत आसपास की अन्य संरचनाओं के इससे प्रभावित होने की वजह से इसे हटाना जरूरी था
फरीदाबाद: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद में 52-वर्षीय एक पुरुष की नियमित स्वास्थ्य जांच उस वक्त जीवनरक्षक साबित हुई जब डॉक्टरों ने उक्त मरीज के समूचे पेट में फैले 37 से.मी. आकार के बड़े और दुर्लभ किस्म के ट्यूमर (जिसे रेट्रोपेरीटोनियल लिपोसारकोमा कहा जाता है) को सफलतापूर्वक निकाला। रेट्रोपेरीटोनियल लिपोसारकोमा दुर्लभ और मुलायम टिश्यू कैंसरस ट्यूमर होते हैं जो 100,000 की आबादी में महज़ 0.3 से 0.5 लोगों को प्रभावित करते हैं। उक्त मरीज का उपचार डॉ इशिता चौधरी, सीनियर कंसल्टेंट, सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद के नेतृत्व में सर्जिकल ओंकोलॉजी टीम ने किया।
मरीज को पिछले कई दिनों से पेट में सूजन, जो धीरे-धीरे बढ़ रही थी और बदहज़मी की शिकायत के चलते अस्पताल आना पड़ा था। उनके होमटाउन में शुरुआती जांच के दौरान अल्ट्राउसाउंड स्कैन के आधार पर उनकी तकलीफ को गॉलस्टोन बताया गया था जो गलत निदान था। लेकिन फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल में एडवांस स्कैन से एक बड़े ट्यूमर का पता चला जो पेट के पिछले हिस्से में चुपचाप बड़ा आकार ले चुका था, और बड़ी आंत को हर तरफ से घेर चुका था। साथ ही, मरीज की बायीं किडनी और यूरेटर (किडनी से ब्लैडर तक पेशाब पहुंचाने वाली नली) को भी अपनी लपेट में ले चुका था।
जांच और सर्जिकल प्लानिंग के बाद, मरीज की करीब तीन घंटे तक जटिल सर्जरी की प्रक्रिया चली और इस दौरान ट्यूमर के साथ-साथ उनकी बायीं किडनी, यूरेटर और गॉलब्लैडर को भी निकालना पड़ा। इन जटिल सर्जरी ने तीन अलग-अलग प्रकार की प्रमुख चुनौतियों को पेश कियाः ट्यूमर का विशाल आकार, जिसकी वजह से सर्जन को काम करने के लिए काफी कम जगह मिली, बायीं किडनी और यूरेटर से इसकी नज़दीकी, बड़ी आंत और महाधमनी तक इसके फैलाव के चलते सर्जरी करना बेहद जरूरी था और इस दौरान आसपास के अंगों को भी सुरक्षित बचाना था। महाधमनी से इस ट्यूमर को सीधे रक्त की सप्लाई के चलते भी मामला जटिल था। लेकिन इन जटिलताओं के बावजूद, मरीज ने सर्जरी की चुनौतियों को सहन किया और चौथे दिन उन्हें स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई।
इस मामले की जानकारी देते हुए डॉ इशिता चौधरी, सीनियर कंसल्टेंट, सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने बताया, “इतने बड़े साइज़ के ट्यूमर को ऑपरेट करना आसान नहीं होता क्योंकि इसने कई बड़े अंगों को अपनी गिरफ्त में लिया होता है और यह मुख्य महाधमनी से सीधे रक्त ले रहा था। ऐसे में पूरी तरह से ट्यूमर को हटाना जरूरी था ताकि वह दोबारा न पनपे और न ही शरीर के अन्य अंगों तक फैल सके। समय पर उपचार मिलने से उक्त मरीज को कई दीर्घकालिक जटिलताओं से बचाया जा सका और ट्यूमर भी उस स्टेज तक नहीं पहुंचा जहां इसे ऑपरेट कर पाना नामुमकिन होता।”
डॉ सिद्धार्थ शंकर सूद, सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ओंकोलॉजी, हेमेटो-ओंकोलॉजी एंड सैलुलर थेरेपी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “रेट्रोपेरीटोनियल ट्यूमर प्रायः चुपचाप बढ़ते रहते हैं और इनका कोई स्पष्ट लक्षण भी दिखायी नहीं देता, जिसकी वजह से शुरुआती स्कैन के नतीजे अक्सर गलतफहती पैदा करते हैं। ऐसे मामलों में मरीज की सुरक्षा की दृष्टि से सटीक डायग्नॉसिस और मल्टी-डिसीप्लीनरी सर्जिकल प्लानिंग जरूरी होती है।”
डॉ अभिषेक शर्मा, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “इस प्रकार के सर्जिकल ओंकोलॉजी के मामलों के प्रबंधन के लिए उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर, सटीक प्लानिंग और मल्टीडिसीप्लीनरी टीमों के बीच उचित तालमेल की जरूरत होती है। हमारा प्रयास क्लीनिकल इनोवेशंस का लाभ मरीजों को दिलाने का रहता है जिसमें हमारी मेडिकल टीमों की विशेषज्ञता और मजबूत क्लीनिकल इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मददगार होता है। इस जटिल मामले का क्लीनिकल मैनेजमेंट वास्तव में, टेक्नोलॉजी तथा मल्टीडिसीप्लीनरी क्षमताओं पर निवेश करने की हमारी संस्थागत प्रतिबद्धता दर्शाता है जो देखभाल के मापदंडों, रिकवरी और मरीजों के मामले में स्वास्थ्य संबंधी परिणामों को भी बेहतर बनाता है।”
लगातार और धीरे-धीरे पेट में सूजन बढ़ते रहना, बेचैनी महसूस होना, और भोजन करने पर पेट में भारीपन या वज़न में अकारण बदलाव दिखायी देने पर मेडिकल जांच करवानी चाहिए। ये लक्षण कई कारणों से हो सकते हैं और जरूरी नहीं कि केवल कैंसर ही एकमात्र कारण होता है। रेट्रोपेरीटोनियल लिपोसारकोमा के लिए व्यक्तिगत उपचार योजना तथा लंबे समय तक मरीज की निगरानी करना आवश्यक होता है क्योंकि कई बार सर्जरी के बाद यह दोबारा भी पनप सकता है।”
डॉक्टरों की शैक्षणिक योग्यता एवं पंजीकरण विवरण:
डॉ. इतिशा चौधरी, एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी. – जनरल सर्जरी, एम.सी.एच. – सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (HN 32037)
डॉ. सिद्धार्थ शंकर सूद, एम.बी.बी.एस., एम.डी. – इंटरनल मेडिसिन, डी.एन.बी. – मेडिकल ऑन्कोलॉजी, स्टेम सेल एवं CAR-T सेल थेरेपी में फेलोशिप (HN 27392)