भारत में 22 जनवरी को पुनः भगवान श्री ने अयोध्या मंदिर में किया प्रतिष्ठान : मूलचंद शर्मा

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने किया फरीदाबाद में 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह ध्वजारोहण

फरीदाबाद, 26 जनवरी। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत में 22 जनवरी को पुनः भगवान श्रीराम ने अयोध्या मंदिर में प्रतिष्ठान किया है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद में 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह ध्वजारोहण करते हुए कहा कि भारत विश्व में हमेशा ऋषि मुनियों के नाम से जाना जाता रहा है। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने सबसे पहले सेक्टर-12 के शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हेलीपैड ग्राउंड में जिला स्तरीय 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।

तत्पश्चात परेड की सलामी ली। वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विभागों और कंपनियों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया। अंत में सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले प्रशासनिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों तथा समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों के लिए मिठाई आदि के ढाई लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा के साथ सोमवार को छुट्टी करने का ऐलान किया। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने योग्य स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजन, सम्मानित बुजुर्गो, माताओ, बहनों, नौजवान साथियों, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, पत्रकार एवं छायाकार बंधुओं और प्यारे बच्चों को संबोधित करते हुए 75वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर मैं आप सभी को हार्दिक बधाई और भकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी को गणतंत्र दिवस की पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। आइए 75वें गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर हम अपनी महान संस्कृति परम्पराओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलते हुए देश और प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ, खुषहाल और विकसित बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लें।

उन्होंने उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को भी नमन करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके अमर बलिदानों से हमें गणतंत्र दिवस मनाने का यह गौरवशाली अवसर प्राप्त हुआ है। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 74 वर्ष पहले सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। आज इस अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करता हूँ। आज का यह ऐतिहासिक दिन देषवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य देश कहलाता है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डाॅ राजेन्द्र प्रसाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया। वहीं शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्र शेखर आजाद और उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों के बलिदानों के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत में ‘‘पूर्ण स्वराज‘‘ के लिए लम्बे समय तक संघर्ष किया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उनकी आने वाली पीढ़ियां किसी की गुलाम बनकर न रहे और स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारों का निर्वहन कर सके। मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाइयो-बहनों हमारे देश के गणतंत्र ने देषवासियों को सामाजिक समरसता तथा जनप्रतिनिधित्व का अधिकार दिया है। स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौरपर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय हमारे उन राजनेताओं को, यहां के कर्मठ किसान-मजदूरों को, कारीगरों को तथा साईंसदानों को जाता है। जिन्होंने दिन-रात एक करके इस देश को विकास की गति प्रदान की। आज हमारा भारत देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चहुंमुखी प्रगति कर रहा है।

Related Articles

Back to top button