शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की हैं मजबूत नींव : राजेश खटाना

लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

फरीदाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष राजेश खटाना एडवोकेट एवं जे.पी. मॉडर्न स्कूल के चेयरमैन जे.पी. चौधरी द्वारा मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा त्रिखा, पूर्व शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार, सवितुर प्रसाद, सेवानिवृत्त सिविल सर्विसेज ऑफिसर एवं स्पेशल सेक्रेटरी ग्रेड, भारत सरकार, तथा राजेश चेची, डीएसपी हरियाणा पुलिस विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. एम.पी. सिंह एवं अशोक जार्ज ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में कर्नल एस.पी. सिंह, दीनदयाल एसीपी दिल्ली पुलिस, विकास वर्मा एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, प्रो. आर.एन. सिंह, आदित्य राजपूत एडवोकेट, श्री बांके बिहारी प्रिंसिपल, श्री संदीप सेठी पूर्व अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद सहित शिक्षा, कानून, पुलिस एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर राजेश खटाना एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक ही एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार करते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.