अग्रवाल कॉलेज की तीन छात्राओं ने नेट परीक्षा पास कर बढ़ाया मान
फरीदाबाद। स्थानीय अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की छात्राओं ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज का नाम रोशन किया है. हाल ही में घोषित हुए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के परिणामों में एम ए हिंदी की एक छात्रा कुमारी रूबी और अर्थशास्त्र विभाग से कुमारी पिंकी और भावना ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है. अग्रवाल महाविद्यालय अध्यक्ष (गर्वनिंग बॉडी) श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, श्री दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ गवर्निंग बॉडी) की सदप्रेरणा से महाविद्यालय में प्रतिवर्ष अनेक विद्यार्थी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। छात्राओं की इस बड़ी कामयाबी पर अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सी एस वशिष्ठ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नोडल ऑफिसर डॉ प्रियंका सहरावत ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ मधु सिंगला एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा मिस प्रिया के मार्गदर्शन में इन होनहार विद्यार्थियों ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।