जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में देशभक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

फरीदाबाद। जे.सी.बोस विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने ध्वजारोहण कर एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वालंटियर्स और सुरक्षा गार्डों की परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने वार हीरोज गैलरी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबोधन में कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर नवाचार, अनुसंधान और ज्ञान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि ईवी, एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी, एआई और मेकाट्रॉनिक्स में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू कर मई 2026 की परीक्षाओं के परिणाम एक माह से भी कम समय में घोषित कर जे.सी. बोस ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बना है। इसके अलावा, निधि आई-टीबीआई के तहत 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति और भारती एयरटेल फाउंडेशन स्कॉलरशिप (100 मेधावी छात्रों के लिए) जैसी पहलों की जानकारी दी। समारोह में ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान के साथ विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.