सैंट एपीजे स्कूल बल्लभगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
फरीदाबाद। सैंट ए पी जे सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मुकेश कॉलोनी, बल्लभगढ़) में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। समारोह में हरियाणा खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि मिमिक्री कलाकार अमित गुप्ता एवं आरएसएस सह-संयोजक सुरेश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने ‘सारे जहां से अच्छा’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे देशभक्ति गीतों, नृत्य नाटिकाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि सत्यवीर धनखड़ ने युवाओं को खेल और शिक्षा के माध्यम से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, अमित गुप्ता ने मिमिक्री के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। स्कूल चेयरमैन नेत्रपाल सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता का असली मतलब अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश सेवा है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदार नागरिक बनने का संदेश दिया। अंत में प्राचार्यों—एस. के. शर्मा (यूनिट-1) व हसमा खान (यूनिट-2) ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को मिठाई बांटी। इस अवसर पर हाकिम सिंह वर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।