बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा ने किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों को किया नमन

बल्लभगढ़। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बल्लभगढ़ उपमंडल कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के बाद विधायक ने शहीद स्मारक पहुंचकर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद परिवारों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पीटी परेड में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों तथा सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज हम जिस आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों पर चलकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एसडीएम मयंक भारद्वाज, डीसीपी प्रतीक अग्रवाल, तहसीलदार भूमिका, बीडीओ अंशू डागर, जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, हुकम सिंह भाटी, संजीव बैंसला और टिपर चंद शर्मा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.