अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन 

बल्लभगढ़ । अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में 24 जनवरी 2026को राजनीति शास्त्र विभाग और चुनावी साक्षरता प्रकोष्ठ द्वारा My vote, My pride : Celebrating Democracy थीम पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक मतदाता जागरूक रैली का आयोजन किया गया |

इस रैली का आयोजन महाविद्यालय और अग्रवाल विद्याप्रचारिणी सभा के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुप्ता और महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता एडवोकेट की सद्प्ररेणा से, और महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्य डा. संजीव गुप्ता के दिशा निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्य डा.संजीव गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते हुए विद्यार्थीयों को मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है 18 वर्ष के हर व्यक्ति को अपना मत बनवाना चाहिए। सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना मत बिना किसी प्रलोभन के सोच समझ कर करना चाहिए और योग्य प्रत्याशी को  वोट देना चाहिए और लोकतंत्र के निर्माण में भागीदारी करनी चाहिए ।

रैली के दौरान विद्यार्थीयों ने विभिन्न नारों के साथ लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया:लोकतंत्र की यही पहचान, मत, मतदाता और मतदान।

छोडो़ अपने सारे काम  पहले चलो करो मतदान।

वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है।।

You might also like