दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कट मंजूर करवाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले लोग

फरीदाबाद। सेक्टर-8 के पास दिल्ली से मुंबई जाने वाली साईड में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उत्तरने व चढऩे हेतु कट मंजूर करवाने को लेकर आज पार्षद श्रीमति अनीता वशिष्ट के प्रतिनिधि  एंव पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, पार्षद संजीव कुमार व पार्षद नीलम बरेजा के प्रतिनिधि उनके सुपुत्र गोल्डी बरेजा के नेतृत्व में सैकड़ो लोग केन्दी्रय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर से उनके सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मिले और ज्ञापन के माध्यम से उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। मनोज वशिष्ठ ने मंत्री जी को बताया कि सैक्टर-8 के पास दिल्ली से मुबई जाने वाली साईड में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उत्तरने व चढऩे हेतु कोई कट नहीं है।

जिससे फरीदाबाद के कई गाँव व ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है और उनका समय, धन व इंधन बर्बाद होते हैं। उन्होनें बताया कि कट बन जाने से कई गाँव जैसे मिर्जापुर, नीमका बडौली, तिगांव, नवादा, ग्रेटर फरीदाबाद के सभी सेक्टर और सोसाइटीस (सैक्टर 8 व 9) के लाखों लोगों को सहूलियत होगी।  हमे आपसे बहुत उम्मीउ है इसलिए इस कार्य को अतिशीघ्र कराने का कष्ट करें, जिसके लिए हम सभी निवासी आपके सदैव आभारी रहेंगे।

कट मजूंर होने से ग्रेटर फरीदाबाद और नहरपार के गाँव के विकास के लिए बहुत बड़ा योगदान होगा। मंत्री जी ने लोगों को बात सुनने के बाद तुरंत एनएचआईए के अधिकारी धीरज को बुलाया और कहा कि लोगों की इस समस्या को हल करने के लिए प्रकिया को जल्दी से जल्दी अमल में लाया लाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इस मौके पर सैकड़ो लोग मौजदू थे। इस मौके पर राज़बीर नागर पूर्व सरपंच नीमका,ज्ञानेंद्र नागर,महीपाल आर्य,धीरज सरपंच,रविन्द्र,तेजबीर,कैप्टन सिंह,अजय चंदीला,रामकुमार मिर्जापुर,भावेश महेश्वरी,नीलकमल,ज्ञानेंद्र त्यागी,राकेश नागर,कपिल,लाला,सतपाल चंदीला,ऋषि त्यागी,सुरेंद्र फोजी,रूपी सरपंच,अजीत नागर,निरंजन नागर,भक्ता व विभिन्न आरडब्लूए के पधादिकारी मौजूद थे।

You might also like