फरीदाबाद में पिता के डर से बच्चे ने लगाई फांसी:पैसे निकालने पर मां की बात से घबराया

फरीदाबाद के छांयसा थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय एक नाबालिग बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि बच्चे ने घर से 50 से 100 रुपए निकाल लिए थे। जब उसकी मां को इस बात का पता चला तो उसने बच्चे से सिर्फ इतना कहा कि जब उसके पापा घर आएंगे तो वह बताएगी कि वह बिना बताए घर से पैसे निकाल लेता है।

मां की यही बात सुनकर बच्चा घबरा गया और घर की छत पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलकर घर लौटा था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम छांयसा गांव में रहने वाला 11 वर्षीय बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलकर घर वापस आया था। इसी दौरान उसने घर से करीब 50 से 100 रुपए निकाल लिए थे। कुछ समय बाद उसकी मां को पैसे निकालने की बात पता चल गई। मां ने बच्चे को ज्यादा डांटा नहीं, बल्कि केवल इतना कहा कि वह उसके पिता के आने पर इस बारे में बताएगी।

मां की यह बात सुनकर बच्चा डर गया और चुपचाप घर की छत पर चला गया। बताया जा रहा है कि छत पर पहुंचने के बाद बच्चे ने कपड़े सुखाने वाली रस्सी को पानी की टंकी की पाइप से बांध दिया। इसके बाद उसने छत पर रखी एक टेबल को सहारे के रूप में इस्तेमाल किया। बच्चा टेबल पर चढ़ा और रस्सी का फंदा बनाकर अपने गले में डाल लिया। इसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ समय बाद जब बच्चे की मां ने उसे घर में ढूंढना शुरू किया तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद वह उसे तलाशते हुए घर की छत पर पहुंची। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि उसका बेटा रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर मां घबरा गई और उसने तुरंत बेटे के गले में बंधी रस्सी को खोला। साथ ही उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।

 

You might also like