अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
बल्लभगढ़ । आज अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के प्रांगण में हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुरुष व महिला वर्ग की 100 व 400 मीटर की दौड़ का आयोजन किया व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई, खेल दिवस के कार्यक्रमों मे कल 30 अगस्त को साइक्लिंग की प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा l
कॉलेज के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता का इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना व नशे की लत से दूर रखना है।
इस अवसर पर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉo सीo एसo वशिष्ठ ने नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप जो बड़ोदरा गुजरात में 22 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक संपन्न हुई में गोल्ड मेडल व सात-सात हजार का नकद इनाम प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों प्राची बी.ए द्वितीय वर्ष, भविष्य यादव बी.ए द्वितीय वर्ष व अरुण कुमार बी.ए प्रथम वर्ष को सम्मानित किया और आज 100 व 400 मीटर की दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया I राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेल आपको स्वस्थ बनाता है और स्वस्थ युवा के बिना विकसित भारत की कल्पना करना बिल्कुल गलत होगा l
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सभी खेल गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। कॉलेज के शारीरिक शिक्षक डॉoजगवीर सिंह, मोहित हुड्डा, आकाश, डॉo अर्चना चौहान, लवकेश, रूप अत्री एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।