महिला मित्र को जहर देकर हो गया था फरार, आरोपित गिरफ्तार
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधो में संलिप्त अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपनी महिला मित्र को बहला फुसला कर ले जाने और फिर उसको जहर देकर हत्या कर, फरार होने के मामले में अपराध शाखा ष्ठरुस्न की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित विपिन वासी टीका मांडिया पूर्वा खडकपुर जिला अमेठी उत्तर प्रेदश हाल गांधी कालोनी कुरेशीपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार पीडिता के भाई ने थाना धौज में दी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को उसकी बहन घर से पढाई करने के लिए गई थी लेकिन वापस घर नही पहुंची है, जिसकी शिकायत पर थाना धौज में गुमशुदगी की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर तलाश आरंभ की गई। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को कंट्रोल रुम में सूचना प्राप्त हुई कि थाना सेक्टर-37 क्षेत्र स्थित एक होटल में एक लडकी मृत अवस्था में मिली है जिस पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची।
मृतक लडकी की पहचान गुमशुदा लडकी के रुप में हुई। इसके उपरांत उसके भाई के कथन पर हत्या की धारा जोड दी गई। उन्होनें आगे बताया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखा ष्ठरुस्न की टीम को आरोपित की तलाश के लिए निर्देशित किया गया। अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 28 नवंबर को विपिन को अमेठी से काबू कर लिया है। जिसकी पूछताछ पर सामने आया कि वह, मृतका से शादी करना चाहता था परंतू परिवार खुश नही था। इसी के चलते उन्होंने मरने की योजना बनाई। 23 नवंबर को वह, मृतका को बहला फुसलाकर थाना सेक्टर-37 क्षेत्र स्थित एक होटल पर ले गया। वह अपने साथ चूहे मारने की दवा भी लेकर गया था। जहां पर उसने चूहे मारने की दवा को पानी में घोलकर लडकी को पिला दिया और फिर वहां से भाग गया। गुमराह करने के लिए उसने अपने मरने का एक नोट भी लिखकर होटल में ही छोड़ दिया था। आरोपित को शनिवार को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे आगे और गहन पूछताछ की जाएगी।