ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने 5.35 लाख हड़पे, 300 प्रतिशत मुनाफे का दिया था झांसा

फरीदाबाद। में रहने वाली एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। उसमें किसी अर्जुन शर्मा नामक युवक ने ट्रेडिंग टिप देने के बारे में बताया हुआ था। उसने उस विज्ञापन में रुचि दिखाई। तभी उसे एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। इसके बाद उसेा डीमैट अकाउंट खुलवा दिया। आरोपितों ने उसे ट्रेडिंग करने पर 300 प्रतिशत मुनाफे का वादा किया था।

उसने आरोपितों द्वारा बताए हुए अकाउंट में 22 दिसंबर 2023 से लेकर 12 जनवरी 2024 तक कुल पांच लाख 35 हजार 870 रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसे बताया गया कि आपको मुनाफा हो रहा है। इसलिए उसने कुछ रकम अकाउंट से निकालने की कोशिश की। तभी आरोपितों ने बताया कि पहले इस रकम पर 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा। तभी पैसे मिलेंगे। महिला को अहसास हो गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। इसके बाद उसे ग्रुप से भी हटा दिया गया।

उधर, पाली में दंपती पर फरसे व लाठी से वार कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।डबुआ थाने में पाली बांस मोहल्ला में रहने वाली रजनी ने दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति जोगिंद्र अपने घर से घेर पर पशुओं का दूध निकालने जा रहे थे।

रास्ते में हेमराज, सोनिया, ज्ञानेन्द्र ने उनका रास्ता रोक लिया। हेमराज के हाथ में फरसा था व ज्ञानेंद्र व सोनिया के हाथ में लाठी थी। उन्होंने उन पर हमला कर दिया। हेमराज ने फरसा से वार कर दिया।

इससे पति को सिर व हाथ में काफी चोट लगी। पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसे भी पीटा। आरोपित महिला ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button