मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर से प्रदेश के 16 जिलों में स्थापित अमृत फार्मेसी का किया उद्घाटन
बी.के. परिसर में स्थापित अमृत फार्मेसी का जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह व अतिरिक्त उपायुक्त अंजली श्रोत्रिया ने किया शुभारंभ
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर से प्रदेश के 16 जिलों में स्थापित अमृत फार्मेसी केन्द्रों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया, जिनमें फरीदाबाद जिला के जिला नागरिक अस्पताल बी.के. स्थित परिसर में स्थापित अमृत फार्मेसी भी शामिल है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस समारोह में उपस्थित रहे। एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। हरियाणा में 15 अगस्त 2026 को चार अमृत फार्मेसी का लोकार्पण किया जा चुका है। स्थानीय स्तर पर जिला परिषद् फरीदाबाद के चेयरमैन विजय सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अंजली श्रोत्रिया, बडख़ल के उपमंडल अधिकारी (नाश) त्रिलोक चंद, नगराधीश अंकित कुमार ने अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया। अमृत केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल है,
जिसके तहत नागरिकों को खिफायती दवाएं और उपचार के लिए विश्वशनीय उपकरण प्राप्त होंगे। अमृत फार्मेसी का उद्देश्य मरीजों की दवाओं और चिकित्सा सामग्री पर होने वाले खर्च को कम करना है। अमृत फार्मेसी पर जेनेरिक और जीवन रक्षक दवाएं, उपकरण, सर्जिकल डिस्पोसेबल एवं अन्य उत्पाद सस्ती दरो पर उपलब्ध हैं, जिनमें कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं व सामग्री भी शामिल है। अमृत फार्मेसी उद्घाटन के जिला स्तरीय समारोह में सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश श्योकंद, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील अहलावत, डिप्टी सीएमओ डॉ. ए.के. यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. एम.पी. सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र, पीएमओ डॉ. विकास गोयल तथा एसएमओ डॉ. महेश भाटी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।