अग्रवाल कॉलेज में युवाओं को सशक्त बनाने हेतु उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में दो महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता कौशल, स्वरोजगार के अवसरों, आर्थिक सुधारों, सुशासन तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वाणिज्य विभाग एवं उद्यमिता एवं कौशल विकास केंद्र (ष्टश्वस्ष्ठ) द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (हृस्ढ्ढष्ट), तकनीकी सेवा केंद्र (हृञ्जस्ष्ट), नीमका, फरीदाबाद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी, महासचिव श्री दिनेश गुप्ता जी तथा कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सी. एस. वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री पुनीत कुमार, उप प्रबंधक (टेक्नोलॉजी), राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, तकनीकी सेवा केंद्र, नीमका, फरीदाबाद रहे। उन्हें 17 वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है।
उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वरोजगार के अवसरों तथा उद्यमशील सोच विकसित करने के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने लघु एवं मध्यम उद्यमों (स्रूश्वह्य), हृस्ढ्ढष्ट की स्थापना एवं भूमिका, विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों, रोजगार मेलों तथा उत्पाद लॉन्च करने और व्यावसायिक विचारों को सफल उद्यम में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में कुल 96 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क रखा गया, जिससे विद्यार्थियों को उद्यमिता संबंधी ज्ञान प्राप्त करने और स्वरोजगार को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिला। द्वितीय कार्यक्रम के अंतर्गत रिफॉर्म उत्सव 2026 – युवा रिफॉम्र्स फॉर विकसित हरियाणा पहल के तहत आर्थिक सुधार, सुशासन एवं युवा सहभागिता विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र एवं राज्य निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩा तथा उन्हें शासन व्यवस्था, उच्च शिक्षा एवं सार्वजनिक सेवा वितरण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर व्यावहारिक, नवाचारी एवं नागरिक-केंद्रित सुधार प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना था।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को आर्थिक सुधारों, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था तथा विकसित और प्रगतिशील हरियाणा के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को शासन व्यवस्था में सुधार एवं उच्च शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए अपने विचार, सुझाव एवं रचनात्मक दृष्टिकोण साझा करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस सत्र में कुल 106 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का समन्वय डॉ. शोभना गोयल, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग; डॉ. डिम्पल, संयोजिका, उद्यमिता एवं कौशल विकास केंद्र; तथा डॉ. देवेंद्र एवं डॉ. अर्चना चौहान, समन्वयक, ष्टश्वस्ष्ठ द्वारा किया गया।रिफॉर्म उत्सव सत्र का संचालन श्रीमती पूजा, नोडल अधिकारी एवं डॉ. डिम्पल, संयोजिका, रिफॉर्म उत्सव 2026 द्वारा किया गया, जबकि डॉ. रचना कालसन एवं सुश्री चेतना ने कार्यक्रम समन्वयक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।